Tuesday, February 19, 2019

इण्डेन की लापरवाही से कंपनी के 58 लाख ग्राहकों के आधार की डिटेल लीक: रिसर्चर

नई दिल्ली. फ्रांस के एक रिसर्चर ने दावा किया है कि सरकारी गैस कंपनी इण्डेन की लापरवाही से इसके 58 लाख से ज्यादा  ग्राहकों के आधार नंबर और अन्य डेटा लीक हो गए। रिसर्चर बैपटिस्ट रॉबर्ट ने मंगलवार को एलियट एल्डरसन नाम के ट्विटर हैंडल पर बताया कि लोकल डीलर्स के पोर्टल पर सत्यापन नहीं होने की वजह से इण्डेन के ग्राहकों के नाम, पते और आधार नंबर लीक हो रहे हैं। रॉबर्ट पहले भी आधार से जुड़े लीक का खुलासा कर चुके हैं।

11000 में से 9490 डीलर के डेटा हासिल किए

रॉबर्ट के मुताबिक पाइथन स्क्रिप्ट नाम के तकनीकी कोड के जरिए उन्होंने 11,000 डीलर्स के लॉगिन आईडी हासिल कर लिए। इनमें से 9,490 डीलर से जुड़े 58 लाख 26 हजार 116 ग्राहकों के डेटा अगले 1-2 दिन में ही एक्सेस हो गए। बाद में इण्डेन ने आईपी एड्रेस ब्लॉक कर दिया था।

रिसर्चर के मुताबिक आईपी एड्रेस ब्लॉक होने की वजह से वो बाकी 1,572 डीलर की जांच नहीं कर पाए। लेकिन, इनसे जुड़े ग्राहकों को भी शामिल किया जाए तो कुल 67 लाख 91 हजार 200 ग्राहकों का डेटा लीक हो सकता था।

11 महीने में दूसरी बार इण्डेन का डेटा लीक
यह दूसरी बार है जब इण्डेन गैस के ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। इससे पहले मार्च 2018 में भी कंपनी के ग्राहकों की डिटेल लीक हुई थी।

फिल्म के मेकर्स ने कहा-''नोटबुक की शूटिंग 2018 में अक्टूबर-नवंबर के महीनों में पूरी तरह से कश्मीर में की गई थी। हमारा पूरा दल मुख्य रूप से घाटी में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर के लोगों के प्रयासों के कारण सुरक्षित रूप से फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दे सका, जिन्होंने लगातार यह सुनिश्चित किया है कि सबसे चरम परिस्थितियों में भी इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। हम देश के लिए शहीद हो चुके हमारे वीर जवानों को श्रंद्धांजलि अर्पित करते है और इस मुश्किल घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े है।

नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फ़िल्म है जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म नोटबुक 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड डेस्क. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हुई कि शाहरुख ने पाकिस्तान के गैस पीड़ितों की मदद के लिए 45 करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि यह खबर झूठी थी, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की खबर से आहत लोगों ने शाहरुख को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अब शाहरुख का बचाव करने सोशल मीडिया पर हैशटैग के जरिए फैन्स और बॉलीवुड के सेलेब्स सामने आ गए हैं।

सेलेब्स ने किया सपोर्ट
फिल्म मेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- अभी-अभी कुछ गलत खबरें शाहरुख के बारे में देखीं। मैंने अभी तक ऐसा कोई स्टार नहीं देखा जो बिना किसी शोर के जरूरत पर लोगों की मदद करता है। जो झूठी खबरें फैला रहे हैं उनके लिए कहूंगा -स्टॉप फेक न्यूज अगेन्स्ट

एक्टर राहुल देव भी शाहरुख के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- वे अपने काम के जरिए लोगों को पिछले 3 दशकों से प्रेरित कर रहे हैं। देश के असली ग्लोबल एम्बेसडर हैं शाहरुख। क्या आप सच में शाहरुख की छवि को इस तरह खराब कर सकते हैं ? बंद कीजिए झूठी खबरें फैलाना।

हालांकि शाहरुख के बचाव में आए फैन्स ने उनके द्वारा देश में कई मौकों पर की गई मदद के बारे में बता रहे हैं। कुछ का कहना है देश में एक ऐसा नेता बता दो, जिसने 12 गांव गोद लिए हों।

शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने पिछले साल केरल में आई बाढ़ के दौरान सीएम रिलीफ फंड में 12 लाख रुपए डोनेट किए थे।

2015 में शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज की ओर से 1 करोड़ रुपए चेन्नई में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में दिए गए।

No comments:

Post a Comment